Kerala Shocker: केरल में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में बेटे को हिरासत में लिया गया
केरल में त्रिशूर जिले के एडक्कलथुर में घर में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एडक्कलथुर के काइपराम्बु निवासी अनिल (38) को शुक्रवार रात हत्या के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था.
त्रिशूर, 16 दिसंबर : केरल में त्रिशूर जिले के एडक्कलथुर में घर में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एडक्कलथुर के काइपराम्बु निवासी अनिल (38) को शुक्रवार रात हत्या के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘संदेह है कि इस घटना के वक्त आरोपी शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ के नशे में था. उसने अपनी मां चंद्रनाथी (68) पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : Accident Video: ओवरटेक के चक्कर में भयानक हादसा, बस के नीचे आया बाइक सवार, दिल दहला देगा वीडियो
उन्होंने बताया कि चंद्रनाथी को तुरंत अस्पताल ले जा गया जहां आज तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

