देश की खबरें | कुछ लोग ‘ भ्रम और भय’ का माहौल पैदा कर सरकार चला रहे हैं : सोनिया गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘गांधी चेतना रैली’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये महात्मा गांधी के आदर्श पार्टी की आत्मा है और उसने इन उसूलों को कार्यशैली मे अपनाया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

‘गांधी चेतना रैली’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये महात्मा गांधी के आदर्श पार्टी की आत्मा है और उसने इन उसूलों को कार्यशैली मे अपनाया है ।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ कुछ लोग गांधीजी का नाम जोर शोर से लेते हैं लेकिन अपने कार्यो से उनके (गांधीजी) आदर्शो, उसूलों को चूर-चूर कर दिया है। आज चारों तरफ अराजकता, अत्याचार, दुराचार का बोलबाला है। जानबूझकर समाज में भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है, बेगुनाहों पर जुल्म हो रहे हैं । ’’

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ अब बहुत हो गया । मैं इतना कहना चाहती हूं कि कुछ लोग ‘भावना, भ्रम और भय’ का माहौल पैदा करके सरकार चला रहे हैं, आप इन सबसे सावधान रहे और सही निर्णय लें । ’’

उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर लड़ना है और यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करेगी और अखिर में सभी के सहयोग से सफलता पायेगी ।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश को 7106 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की दी अनुमति.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर कार्ययोजना को देश की जनता को ध्यान में रखकर बनाया, न कि चंद लोगों के लिये । जब भी कांग्रेस गरीबों के उत्थान के लिये कार्य करती है तब कुछ शक्तियां निजी स्वार्थ के लिये पार्टी के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं ।

सोनिया गांधी ने सवाल किया कि जब कांग्रेस देश के ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी को दूर करने के लिये ‘मनरेगा’ लाई तो किसने विरोध किया, किसने मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा नहीं होती तो कोविड-19 के समय में बड़ी संख्या में लोग मुखमरी का शिकार होते ।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है, लाखों की संख्या में कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं । सबसे अधिक रोजगार देने वाले उद्यमों का निजीकरण किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में शासन में पारदर्शिता लाने के लिये लाये गये सूचना के अधिकार कानून को कमजोर किया गया है । आज सवाल पूछने पर जवाब नहीं मिलता है।

केंद्र सरकार पर प्रहार जारी रखते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों, खाद्य योजना, महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कामगारों आदि से जुड़े कानूनों को मोदी सरकार के समय में कमजोर किया गया है। इससे आम लोगों के हित प्रभावित हुए हैं और उनका अधिकार छीनने का काम किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\