देश की खबरें | कुछ मराठी अभिनेता राकांपा में हुए शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ सितंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बुधवार को कुछ मराठी अभिनेता शामिल हुए।

पार्टी ने एक बयान में बताया कि ये अभिनेता उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता अजित पवार की मौजूदगी में राकांपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी पार्टी देगी दस्तक, अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नीतीश सरकार पर बोला हल्ला.

अभिनेता विजय पाटकर, सविता मालपेकर, माया जाधव, प्रियदर्शन जाधव, गिरिश परदेशी और अन्य यहां पार्टी मुख्यालय में राकांपा में शामिल हुए।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री और प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, पार्टी सांसद सुप्रिया सुले और अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप, कहा- 40 करोड़ कामगार गरीबी के मुहाने पर है.

बयान में बताया गया है कि पार्टी में शामिल हुए ये अभिनेता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को मजबूती देंगे।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की सरकार है, जिसमें शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)