देश की खबरें | अमेठी में घर में घुसकर सैनिक के पिता की हत्या,गर्भवती भाभी के साथ मार-पीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संग्रामपुर थानाक्षेत्र के ठेंगहा शुकुलपुर गांव में सेना के एक जवान के पिता की कथित जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गयी जबकि उनकी गर्भवती भाभी के साथ मार-पीट की गई ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमेठी (उप्र), 22 जुलाई संग्रामपुर थानाक्षेत्र के ठेंगहा शुकुलपुर गांव में सेना के एक जवान के पिता की कथित जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गयी जबकि उनकी गर्भवती भाभी के साथ मार-पीट की गई ।

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बुधवार को बताया कि जमीन विवाद के चलते राजेन्द्र मिश्र (55) की मंगलवार शाम को धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी ।

यह भी पढ़े | बिहार: MLC सुनील कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन, पटना के AIIMS में करवा रहे थे कोरोना का इलाज.

बुजुर्ग के पुत्र एवं सेना के जवान सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि गांव के अशोक शुक्ला एवं अन्य से उनका जमीन विवाद चल रहा था । उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घर में घुसकर पिता की हत्या कर दी और गर्भवती भाभी को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूर्य प्रकाश मिश्र जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात हैं ।

अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. आलोक तिवारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजेंद्र मिश्र की मृत्यु हो चुकी थी ।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- KAPP-3 रिएक्टर 'मेक इन इंडिया' का बेहतरीन उदाहरण.

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र मिश्र अपने घर की तराई कर रहे थे, उसी बीच कुछ कहासुनी होने पर अशोक शुक्ला और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी है ।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगाई गयी है और आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\