देश की खबरें | सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं ने स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितम्बर राजनीतिक नेताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी और उन्हें बंधुआ मजदूरों तथा महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक ‘‘सच्चे धर्मनिरपेक्ष’’ शख्स के रूप में याद किया।

लंबे समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित रहे स्वामी अग्निवेश का दिल्ली के एक अस्पताल में कई अंगों के निष्क्रिय हो जाने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6846 नए केस पाए गए, 6,085 लोग हुए डिस्चार्ज: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को शाम चार बजे गुड़गांव के बेहेलपा के अग्निलोक आश्रम में किया जाएगा। इससे पहले, उनका पार्थिव शरीर 7, जंतर मंतर रोड स्थित उनके कार्यालय में रखा गया, ताकि लोग उन्हें अंतिम नमन कर सकें।

भाकपा के नेता डी राजा ने कहा, ‘‘वह मुझे कॉमरेड कहा करते थे और मैंने उन्हें कॉमरेड स्वामी के नाम से भी संबोधित किया। उन्होंने गरीबों के लिए लड़ने वाले प्रगतिशील ताकतों के के रूप में अपनी पहचान बताने में कभी संकोच नहीं किया।’’

यह भी पढ़े | Union AYUSH Minister Shripad Naik Discharged From Hospital: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक COVID-19 से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी.

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी भगवा पोशाक के बावजूद, वे पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष थे।’’

द्रमुक और पीएमके के शीर्ष नेताओं के स्टालिन और एस रामदास ने अग्निवेश के निधन पर शोक जताया है।

स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘कई बार सांप्रदायिक ताकतों द्वारा हमला किए जाने के बावजूद, वह अपनी नीतियों पर स्थिर रहे।’’

पीएमके के संस्थापक एस रामदास ने अपने ‘मित्र’ स्वामी अग्निवेश के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह शराब और धूम्रपान के खिलाफ पार्टी के रुख के समर्थक थे।

राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वामी अग्निवेश सहिष्णुता और हर धर्म के प्रति सम्मान के हिंदू सिद्धांत के एक प्रतिनिधि थे।

डॉक्टरों ने कहा कि अग्निवेश को इंस्टीट्यूट आफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और मंगलवार से वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।

डॉक्टरों ने बताया कि वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)