मुंबई, नौ अगस्त अकादमिक विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक हरि नारके का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।
उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नारके ने यहां एक निजी अस्पताल में सुबह लगभग 10 बजे आखिरी सांस ली। वह 60 साल के थे।
सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पुणे ले जाया गया।
नारके ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और संविधान के जनक डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर किताबें लिखी थीं।
वह पुणे विश्वविद्यालय में महात्मा फुले पीठ के प्रमुख भी थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY