देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 78 लोगों की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 10,683 हुए

पटना, दो जुलाई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 78 तथा संक्रमण के 607 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10683 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना एवं रोहतास में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गयी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में 1 लाख से ज्यादा मरीज कोविड- 19 को मात देने में हुए कामयाब, पढ़ें क्या है राज्य की स्थिति.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 78 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पटना में 10, दरभंगा, रोहतास एवं सारण में 05—05, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, नालंदा एवं रोहतास में 04—04, भोजपुर, गया, जहानाबाद, खगडिया, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली में 03—03, पूर्वी चंपारण, मधुबनी एवं सिवान में दो—दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 10,683 हो गए ।

यह भी पढ़े | राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना को बताया चीन का प्‍लेग: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक प्रकाश में आए 10,683 मामलों में से पटना में 883, भागलपुर में 536, मधुबनी के 487, बेगूसराय में 463, सिवान में 448, मुंगेर में 371, मुजफ्फरपुर के 366, समस्तीपुर के 365, रोहतास के 359, कटिहार के 350, नवादा के 327, दरभंगा के 316, खगडिया के 305, पूर्णिया के 303, गोपालगंज के 290, नालंदा के 284, सुपौल के 268, औरंगाबाद के 262, जहानाबाद के 252, बांका के 238, भोजपुर के 246, बक्सर के 228, पूर्वी चंपारण के 223, गया के 224, पश्चिम चंपारण के 222, सारण के 217, वैशाली के 211, मधेपुरा के 208, सहरसा के 188, किशनगंज के 182, शेखपुरा के 160, सीतामढी के 146, कैमूर के 138, अररिया के 131, लखीसराय के 130, अरवल के 114, शिवहर के 93 तथा जमुई जिले में 85 मामले सामने आए हैं ।

बिहार में अब तक 2,35,980 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7,994 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)