देश की खबरें | कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य स्थानों में बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में गुलमर्ग और ऊंचाई पर स्थित अन्य स्थानों पर रविवार को ताजा बर्फबारी हुई जिसके बाद घाटी में तापमान गिर गया।
श्रीनगर, 25 अक्टूबर कश्मीर में गुलमर्ग और ऊंचाई पर स्थित अन्य स्थानों पर रविवार को ताजा बर्फबारी हुई जिसके बाद घाटी में तापमान गिर गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बीजेपी के अधिक सीट जीतने पर सीएम पद की कुर्सी को लेकर JDU से हो सकता है टकराव.
उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में शाम को हल्का हिमपात हुआ।
उन्होंने कहा कि शाम को ज्यादातर समय तक बर्फ गिरती रही और इसके बाद बारिश हुई।
कश्मीर के गांदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग पर्यटन रिजॉर्ट में भी बर्फ गिरी।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से भी बर्फबारी होने की खबर मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 12:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

