Farmers Protest: किसान और सरकार के बीच होने वाली छठे दौर की वार्ता अधर में लटकी, किसान नेताओं ने कहा- प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है. छठे दौर की वार्ता आज हुए 'भारत बंद' के बाद प्रस्तावित थी. किसानों के आज के 'भारत बंद' को ट्रेड यूनियनों, अन्य संगठनों और कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों का समर्थन मिला.

किसान नेता ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली, 9 दिसंबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है. हालांकि, सरकार की ओर से बुधवार की वार्ता के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता. इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा.

मंगलवार करीब आधी रात को समाप्त हुई बैठक के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा, "शाह जी ने कहा कि सरकार जिन संशोधनों के पक्ष में हैं उन्हें कल लिखित में देगी. हम लिखित संशोधनों को लेकर सभी 40 किसान यूनियनों से चर्चा करने के बाद बैठक में शामिल होने के बारे में फैसला लेंगे." वहीं, शाह के साथ हुई बैठक में शामिल रहे किसान नेता दर्शन पाल ने कहा, "हमारी मांगों को लेकर केंद्र सरकार कल लिखित प्रस्ताव देगी. केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच बुधवार को कोई बैठक नहीं होगी."

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- मैं किसानों के बीच जाना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं जाने दिया गया

इससे पहले, 13 किसान नेताओं को शाह के साथ इस बैठक के लिए बुलाया गया था. बैठक रात आठ बजे आरंभ हुई. किसान नेताओं में आठ पंजाब से थे जबकि पांच देश भर के अन्य किसान संगठनों से जुड़े थे. सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी किसानों से जारी वार्ता का नेतृत्व करने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में हुई बैठक में मौजूद रहे.

छठे दौर की वार्ता आज हुए 'भारत बंद' के बाद प्रस्तावित थी. किसानों के आज के 'भारत बंद' को ट्रेड यूनियनों, अन्य संगठनों और कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों का समर्थन मिला. सरकार और किसानों के बीच हुई पांच दौर की वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली है. सरकार कानूनों में संशोधन की इच्छा जता चुकी है और कई तरह के आश्वासन भी दे चुकी है, लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Agricultural Bill Agricultural Bill 2020 AIFU AIKM AIKSCC All India Farmers Federation All India Kisan Sangharsh Coordination Committee All India Kisan Union Bhartiya Kisan Union BKU chhattisgarh Delhi Disaster Management Authority Delhi Police Delhi-Haryana Delhi-Uttar Pradesh border Farmers Union Government Government of India Haryana India India Band Indian Farmers Union Karnataka Labor Party Lal Bahadur Shastri Madhya Pradesh Maharashtra new delhi Punjab UP Sikh and Punjab Tanmanjit Singh Dhesi UK UK MP Union Home Minister Amit Shah uttarakhand अखिल भारतीय किसान महासंघ अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति उत्तर प्रदेश और हरियाणा उत्तराखंड एआईएफयू एआईकेएम एआईकेएससीसी करनाल रोड कर्नाटक किसान किसान आंदोलन किसान यूनियन किसान सरकार लीड वार्ता कृषि बिल कृषि बिल 2020 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ तनमनजीत सिंह धेसी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली पुलिस दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा दिल्ली-हरियाणा नई दिल्ली पंजाब बीकेयू ब्रिटेन ब्रिटेन सांसद भारत भारत बंद भारत सरकार भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र यूपी लाल बहादुर शास्त्री लेबर पार्टी सरकार सिख और पंजाब सिंघू सीमा हरियाणा

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\