एजेंसी न्यूज

Jharkhand Gang Rape: झारखंड में छह युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में छह युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थी. जब वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गई तभी इन आरोपियों ने उन पर हमला किया.

Jharkhand Gang Rape: झारखंड में छह युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

गुमला, 13 मई : झारखंड के गुमला जिले में छह युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थी. जब वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गई तभी इन आरोपियों ने उन पर हमला किया. अन्य लड़कियां भागने में सफल रहीं, लेकिन पीड़िता भाग नहीं सकी और आरोपी उसे पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे मरने के लिए वहीं छोड़कर भाग गए. काफी ढूंढने के बाद परिजन को लड़की मिली और आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सुरसांग थाने के प्रभारी मुकेश टूडू ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने सोमवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धारदार हथियार से की गई युवक की हत्या

उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई और 18 से 24 वर्ष की आयु के इन सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया.’’ उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. टूडू ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई गई और आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).