देश की खबरें | मप्र में रीवा के पास झरने में नहाने के दौरान छह लोग बहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर क्योटी जलप्रपात में नहाने के दौरान छह लोग बह गये। इनमें से चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रीवा, (मप्र) 14 सितंबर मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर क्योटी जलप्रपात में नहाने के दौरान छह लोग बह गये। इनमें से चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने सोमवार को बताया कि अब तक चार पर्यटकों सहित पांच लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि डूबे लोगों की तलाश में एक अज्ञात महिला का एक महीने पुराना शव भी मिला है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला बोले- 2024 के आखिरी तक ही सबके लिए उपलब्ध हो सकेगी कोविड-19 वैक्सीन.

जैन ने बताया कि प्रयागराज से दो समूहों में पर्यटक यहां क्योटी झरने पर पिकनिक मनाने रविवार को पहुंचे थे। ये लोग चतुर्भुज मंदिर के पास झरने में नहा रहे थे तब वे पानी के तेज बहाव में बह गये।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इन दोनों समूहों के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया और यहां से वापस प्रयागराज रवाना हो गये। सोमवार सुबह लापता लोगों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद तलाशी अभियान शुरु किया गया।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोलू पाली, राहुल गुप्ता, यश केशरवानी और प्रज्जवल केशरवानी के तौर पर हुई है। ये सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं और 17 से 28 साल की बीच की उम्र के हैं। जबकि एक महिला का एक माह पुराना शव मिला है, जिसकी शिनाख़्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि दो अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\