देश की खबरें | दिल्ली में आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच के लिए सट्टा लगाया जा रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन की बढ़ सकती है टेंशन, JMM ने मांगी 12 सीट.

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात को राजपुर खुर्द गांव के एक घर पर छापा मारा गया।

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को छह लोग मिले, जो लैपटॉप के जरिए सट्टेबाजी कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Balbir Singh Sidhu Tests Positive For COVID-19: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर रैली के दौरान मंच किया था साझा.

पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान 1,19,700 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन के साथ ही एक लैपटॉप भी जब्त किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सट्टेबाजी से संबंधित धाराओं में एक मामला मैदान गढ़ी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव सेजवाल (30), सोनू राठी (37), साहिल लूथरा (28), मोहित डागर (27) , हेमंत दलाल (30) और संजय राठी (38) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)