विदेश की खबरें | इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के मामले में छह संदिग्ध कोलंबियाई नागरिक गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारी वारदात को अंजाम देने के पीछे की मंशा की छानबीन कर रहे हैं जिसने देश को हिला दिया है।

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो (59) की बुधवार को देश की राजधानी क्विटो में एक राजनीतिक रैली के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विलाविसेंशियो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे खासकर मादक पदार्थ से जुड़े गिरोह के खिलाफ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि छह संदिग्ध व्यक्तियों को इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया है जहां वे छिप हुए थे। अधिकारियों ने चार शॉटगन, एक 5.56 एमएम राइफल, कारतूस, तीन ग्रेनेड तथा एक वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

राष्ट्रपति पद के चुनाव से दो हफ्ते पहले उनकी हत्या कर दी गई। देश में 20 अगस्त को चुनाव होने वाले हैं।

इक्वाडोर के गृह मंत्री जुआन जापता ने मामले में कुछ विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि वे किस देश के नागरिक हैं।

पुलिस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कोलंबिया के ये नागरिक किसी आपराधिक समूह का हिस्सा हैं या नहीं, लेकिन जापता ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए लोग संगठित अपराध से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)