एजेंसी न्यूज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के कोविड-19 से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 8 जून : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के कोविड-19 से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. बुच, ‘इंडियाज इकनॉमिक जर्नी-75’ कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं.

इस कार्यक्रम को आर्थिक मामलों के विभाग और सेबी द्वारा संयुक्त रूप से 'आजादी का अमृत महोत्सव' के ‘विशेष सप्ताह’ समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सेबी चेयरपर्सन के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं. यह भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी ने ‘गाय संरक्षण कोष’ की स्थापना की

काश, वह कार्यक्रम में भाग लेतीं. आशा है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी.’’ कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने 'भारतीय विकास' और आर्थिक सहायता योजना (आइडियाज) के लिए नया ई-ट्रैकिंग और रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन (नेत्र) पोर्टल और मोबाइल ऐप पेश किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).