खेल की खबरें | सिमंस ने कहा, इंग्लैंड में लीग क्रिकेट में उनके साथ हुआ था नस्लीय दुर्व्यवहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस ने दावा किया है कि इंग्लैंड में लीग क्रिकेट खेलने के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ था।

लंदन, 22 जून वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस ने दावा किया है कि इंग्लैंड में लीग क्रिकेट खेलने के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ था।

पूर्व खिलाड़ी सिमंस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उनके साथ इंग्लैंड के किस लीग में ऐसा व्यवहार हुआ था।

यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘ मुझे लीगों में इसका (नस्लवाद का) काफी सामना करना पड़ा। काउंटी क्रिकेट में मुझे वास्तव में उतना सामना नहीं करना पड़ा है। मैंने हालांकि दूसरे लीगों में इसका सामना किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छी बात नहीं है। विशेष रूप से लीग में आप कभी-कभी खुद के बूते (टीम या बोर्ड के समर्थन के बिना) होते हैं। जब मैं वहां गया था तब इसने मेरी पत्नी को प्रभावित किया था। यह अच्छी बात नहीं है। मैं तीन या चार अलग-अलग लीग में खेला हूं। यह इंग्लैंड के पूर्वोत्तर क्षेत्र की एक विशेष लीग थी।’’

यह भी पढ़े | MS Dhoni Should Be Credited for Supporting Virat Kohli: धोनी ने इंग्लैंड के खराब दौरे के बाद भी किया था कोहली का समर्थन, पूर्व कप्तान को मिलना चाहिए इसका श्रेय- गौतम गंभीर.

अमेरिका में श्वेत पुलिस अधिकारी की बेरहमी से अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्लवाद वैश्विक बहस का विषय बन गया है।

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिस गेल और डेरेन सैमी सहित कई क्रिकेटरों ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन को समर्थन देते हुए नस्लवाद से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\