ZIM Announce Squad For T20I Series vs IND: सिकंदर रजा के नेतृत्व में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान; डायोन मायर्स और अंतुम नकवी को मिला मौका

अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ छह जुलाई से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए सोमवार को  जिम्बाब्वे की युवा टीम का कप्तान नियुक्त किया गया

BAN vs ZIM (Photo: X)

हरारे, एक जुलाई अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ छह जुलाई से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए सोमवार को  जिम्बाब्वे की युवा टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बेल्जियम में जन्मे अंतुम नकवी को भी टीम में शामिल किया है. वह हालांकि नागरिकता की स्थिति की पुष्टि होने पर ही टीम से जुड़ेंगे. नकवी के माता पिता पाकिस्तान मूल के है लेकिन उनका जन्म  ब्रसेल्स (बेल्जियम) में हुआ था. वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चले गये थे. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा व्यक्त की और देशीयकरण के लिए आवेदन करने के बाद उनके चयन पर विचार किया गया है. यह भी पढ़ें: विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के टी20 से सन्यास के बाद टीम इंडिया में अनुभव की भारी कमी, ये युवा खिलाड़ी ले सकते है दिग्गजों की जगह

जिम्बाब्वे हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था. चयनकर्ताओं ने नये मुख्य कोच जस्टिन सेमन्स और कप्तान रजा के नेतृत्व में युवा युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना है. दाये हाथ के 38 वर्षीय बल्लेबाज रजा के पास 86 मैचों का अनुभव है. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके बाद 29 वर्षीय ल्यूक जोंगवे हैं जिन्होंने 63 मैच खेले हैं.

जिम्बाब्वे की स्क्वाड

अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी को भी टीम में जगह मिली है जबकि देश के दिग्गज क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स के नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय किकेट टीम:  सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड , लायन मिल्टन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\