देश की खबरें | सिद्धरमैया के आरोप गैर-जरूरी, खुद आकर कर लें दस्तावेजों की जांच: येदियुरप्पा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के उपचार से संबंधित उपकरणों की खरीद में अनियमितता बरतने के नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के आरोपों को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को “गैर-जरूरी” करार दिया और कहा कि सिद्धरमैया चाहें तो खुद दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं।
बेंगलुरु, छह जुलाई कोविड-19 के उपचार से संबंधित उपकरणों की खरीद में अनियमितता बरतने के नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के आरोपों को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को “गैर-जरूरी” करार दिया और कहा कि सिद्धरमैया चाहें तो खुद दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं।
येदियुरप्पा ने कहा कि कमियां पाए जाने पर उसमें शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े | काम आया भारत का दबाव: चीनी सेना हटी पीछे, जल्द एलएसी पर सामान्य होगी स्थिति.
येदियुरप्पा ने कहा, “सिद्धरमैया खुद आकर आंकड़ों की जांच कर लें। हमारे अधिकारी उन्हें सभी दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वे आएं और खुद सारी जांच करें।”
पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “हम कमियों की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन दस्तावेजों के बिना सिद्धरमैया अनावश्यक ऐसे आरोप लगा रहे हैं। मैंने अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। आप पूछ रहे हैं इसलिए मैं उनसे कह रहा हूं कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आएं और विधान सौध में बैठें, सारे दस्तावेजों की जांच करें और उचित सुझाव दें।”
सिद्धरमैया ने कोविड-19 के उपकरणों की खरीद में कर्नाटक सरकार द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप शुक्रवार को लगाया था और इसकी जांच करने की मांग की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

