खेल की खबरें | सिबले ने गलती से किया लार का इस्तेमाल, अंपायर को गेंद को करना पड़ा डिसइंफेक्टेड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के डोम सिबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को गलती से गेंद पर लार का इस्तेमाल कर दिया जिसके बाद मैदानी अंपायर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नये दिशानिर्देशों के तहत उसे डिसइंफेक्टेड (कीटाणुरहित) करना पड़ा।

मैनचेस्टर, 19 जुलाई इंग्लैंड के डोम सिबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को गलती से गेंद पर लार का इस्तेमाल कर दिया जिसके बाद मैदानी अंपायर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नये दिशानिर्देशों के तहत उसे डिसइंफेक्टेड (कीटाणुरहित) करना पड़ा।

आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत यह पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अंपायरों ने गेंद को सैनिटाइज करने के लिए हस्तक्षेप किया।

यह भी पढ़े | लंबे ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों को सावधान रहना होगा: इरफान पठान.

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर यह घटना लंच से ठीक पहले घटी। वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर में अंपायर माइकल गफ को कीटाणुरहित करने के लिए गेंद के दोनों तरफ एक टिश्यू पेपर रगड़ते हुए देखा गया था।

सिबले ने जैसे ही गेंद पर लार का इस्तेमाल किया तभी इंग्लैंड की टीम ने इस बारे में खुद ही अंपायरों को बताया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे नोवाक जोकोविच.

भारतीय स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी जिसे लागू कर दिया गया था।

आईसीसी के नये नियमों के तहत मैचों का आयोजन जैव सुरक्षित माहौल हो रहा है जिसमें गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ पसीने का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए नियमों के अनुसार अनजाने में लार के इस्तेमाल पर गेंदबाजी करने वाली टीम को चेतावनी दी जाएगी । टीम को दो चेतावनियों के बाद पांच रन का दंड दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\