देश की खबरें | मुंबई की अदालत में पेश किए जा सकते हैं शौविक और मिरांडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है।

शौविक, राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का भाई है जबकि मिरांडा दिवंगत अभिनेता का हाउस मैनेजर है।

यह भी पढ़े | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, सदस्यता बढ़ती हुई 33 लाख के पार.

शौविक और मिरांडा को शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एनडीपीएस कानून (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी कानून) के तहत गिरफ्तार किया था।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी शनिवार को दोनों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करेगी।

यह भी पढ़े | मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी शौविक चक्रवर्ती, ​सैमुअल मिरांडा, जैद और कैज़न इब्राहिम को लेकर ऑफिस से रवाना, किया जाएगा मेडिकल एग्जामिनेशन : 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनसीबी ने इस मामले में शौविक और मिरांडा के अलावा जैद विलात्रा (21) और अब्दुल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है। सभी एनसीबी की हिरासत में हैं।

रिया चक्रवती के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग की सूचना प्रवर्तन निदेशालय से मिलने के बाद एजेंसी एनडीपीएस कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत इसकी जांच कर रही है।

राजपूत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और एनसीबी द्वारा की जा रही है।

राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें