देश की खबरें | अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का संकट गहराया, अब एमसीडीए ने 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के डॉक्टरों के लंबित वेतन को लेकर विवाद बुध‍ार को गहरा हो गया क्योंकि स्थायी डॉक्टरों के संघ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 अक्टूबर से उनके सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

नगर निगम डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमसीडीए) ने एक बयान जारी कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत हिंदू राव अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल के अपने सहयोगी रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

यह भी पढ़े | Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

एमसीडीए के अध्यक्ष आर आर गौतम ने कहा, "हम वरिष्ठ स्थायी डॉक्टरों का एक संघ हैं और हम पिछले तीन महीनों से बिना वेतन के भी काम कर इस संकट में लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन अब हमारे पास भी कोई विकल्प नहीं बचा है।"

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को "कोविड योद्धाओं" के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन हमसे ‘भूखे पेट’ यह लड़ाई लड़ने की उम्मीद कर रहा है क्या।

यह भी पढ़े | कोरोना के अरुणाचल प्रदेश में 207 नए केस पाए गए, 121 मरीज हुए ठीक: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौतम ने कहा,"हम हताश हो चुके हैं और हमारे परिवार की कुशलक्षेम दांव पर है। हमें अपनी तनख्वाह चाहिए और हमारी मांगों में जुलाई-सितंबर के लंबित तीन महीने का वेतन, लंबित बकाया, और पिछले कई महीनों से लंबित सेवानिवृत्त डॉक्टरों को पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि अगर ये मांगें रविवार तक पूरी नहीं होती हैं, तो एमसीडीए डॉक्टर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)