खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शॉर्ट रन दिया जाना हमें महंगा पड़ा: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 सितंबर को शॉर्ट रन का फैसला उनकी टीम को भारी पड़ा।

अबुधाबी, एक नवंबर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 सितंबर को शॉर्ट रन का फैसला उनकी टीम को भारी पड़ा।

इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआती मैचों के बाद शानदार वापसी करने वाली पंजाब की टीम रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने करो या मरो मैच में हार गयी।

यह भी पढ़े | KKR vs RR 54th IPL Match 2020: इयोन मोर्गन की शानदार हाफ सेंचुरी, कोलकाता ने राजस्थान को जीत के लिए दिया 192 रन का लक्ष्य.

राहुल ने चन्नई के खिलाफ नौ विकेट से मैच गंवाने के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ यह (टूर्नामेंट अभियान) निराशाजनक रहा। यह निराशाजनक है कि कई मैचों में अच्छी स्थिति में होने के बाद भी हम नतीजों को अपने पक्ष में नहीं कर पाये। इसके जिम्मेदार हम खुद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह शॉर्ट रन (20 सितंबर को दिल्ली के खिलाफ) हमें महंगा पड़ा।’’

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar ने कहा- हरियाणा खेलों के हब के रूप में उभर रहा है.

उस मैच के सुपर ओवर में जाने से पहले टीवी फुटेज से पता चला कि स्क्वेयर लेग अंपायर नितिन मेनन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस जोर्डन को ‘ शॉर्ट रन’ के लिये टोका था ।

टीवी रिप्ले से हालांकि जाहिर था कि जोर्डन का बल्ला क्रीज के भीतर था जब उन्होंने पहला रन पूरा किया । मेनन के मुताबिक जोर्डन क्रीज तक नहीं पहुंचे हैं जिससे पंजाब के स्कोर में एक ही रन जोड़ा गया ।

तकनीकी साक्ष्य होने के बावजूद फैसला नहीं बदला गया । आखिरी ओवर में पंजाब को 13 रन चाहिये थे और पंजाब की टीम एक रन पीछे रह गई। मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की ।

चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। यह दबाव वाला मैच था , हमें उम्मीद थी कि हम 180-190 रन का स्कोर करेंगे। हम दबाव को झेलने में विफल रहे। ’’

राहुल ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 670 रन बनाये। उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हमारे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी। शुरूआती मैचों में टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी एक साथ नहीं चली, लेकिन बाद के मैचों में हमने जैसी वापसी की उस पर हमे फख्र है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\