मुंबई, सात मई अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग शुरू कर दी है।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की।
उन्होंने लिखा, "श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महान व्यक्तित्व को महसूस करने का अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि मैं इस चरित्र के साथ न्याय करूंगा।"
अभिनेता ने फिल्म के 'मुहूर्त' समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "'मैं अटल हूं' फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित और जीशान अहमद एवं शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY