देश की खबरें | शिवालिक हाथी रिजर्व की अधिसूचना निरस्त होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड ने ‘शिवालिक हाथी रिजर्व’ की अधिसूचना को निरस्त करने का निर्णय किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 25 नवंबर उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड ने ‘शिवालिक हाथी रिजर्व’ की अधिसूचना को निरस्त करने का निर्णय किया है।

यहां मंगलवार रात को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड की 16वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान ‘निवार’ को देखते हुए सीएम के. पलानीस्वामी ने किया चेम्बरमबक्कम झील का दौरा, राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट.

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने बताया कि शिवालिक हाथी रिजर्व के संबंध में 2002 में जारी अधिसूचना को रद्द किए जाने से 5,405 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र में स्थित देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे का विस्तारीकरण सहित कई विकास गतिविधियों का रास्ता साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिवालिक हाथी रिजर्व सिर्फ एक शासनादेश है जिसकी राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी नहीं ली गयी थी।

यह भी पढ़े | Punjab Imposes Night Curfew: पंजाब में 1 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, COVID-19 के नियमों को तोड़ने पर देना होगा दोगुना जुर्माना.

उन्होंने कहा कि इसके निरस्त होने से प्रदेश भर में करीब एक दर्जन वन प्रभागों में विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा सकेगा।

बोर्ड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क में पडने वाली नेलांग घाटी में भी ट्रेकिंग के लिए चार रूटों को स्वीकृति दे दी जिनमें नादुंग से जनकताल ट्रेकिंग रूट (10 किमी), दुमकू से चोरगाड़ (18 किमी), झाला से अवाना बुग्याल (10 किमी) जसपुर से ब्रहमीताल ट्रेकिंग रूट (14 किमी) शामिल है।

इसके अलावा बोर्ड ने लालढ़ांग चिल्लर खाल मार्ग की स्वीकृति हेतु राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड को पुनः प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का भी निर्णय लिया।

बोर्ड द्वारा लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों में गोविन्द वन्य जीव विहार वन क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तरकाशी जिले के मोरी में नैटवाड़ से नुराणू तक 12 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग, नैटवाड से हल्द्वाड़ी तक 23 किलोमीटर मोटर मार्ग, हल्द्वाड़ी से सेवा तक 13 किलोमीटर मोटर मार्ग, पॉव से सिरगा तक आठ किलोमीटर मोटर मार्ग, चमोली जिले के केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के तहत रूद्रनाथ मंदिर पेयजल योजना, कार्बेट टाइगर रिजर्व के रामनगर क्षेत्र में धनगढ़ी नाले में 150 मीटर के पुल निर्माण को मंजूरी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\