शिवसेना राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को मुंबई बुलाएगी

शिवसेना ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिये अपने विधायकों को मुंबई बुलाने और उन्हें एक होटल में ठहराने का निर्णय लिया है.

शिवसेना (Photo Credits Twitter)

मुंबई, 4 जून : शिवसेना ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिये अपने विधायकों को मुंबई बुलाने और उन्हें एक होटल में ठहराने का निर्णय लिया है. पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिये सात उम्मीदवार मैदान में हैं. शुक्रवार नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया. शिवसेना के नेता अनिल देसाई ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए बस इतना कहा, ''यह (चुनाव से पहले विधायकों को बुलाना) सामान्य प्रथा है.'' यह भी पढ़ें : दिल्ली में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महाडीक को जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रफुल्ल पटेल को उम्मीदवार बनाया है. शिवसेना की ओर से संजय राउत और संजय पवार उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट