देश की खबरें | शिवसेना विधायक सरनाइक के पुत्र को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के पुत्र विंहग को धनशोधन मामले में उनके पिता से संबंधित परिसरों पर छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रतर्वन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय लाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 नवंबर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के पुत्र विंहग को धनशोधन मामले में उनके पिता से संबंधित परिसरों पर छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रतर्वन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय लाया गया।

धनशोधन का यह मामला सुरक्षा सेवा प्रदाता एक कंपनी तथा अन्य से संबंधित है।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे में सरनाइक से संबंधित विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारी सरनाइक के पुत्र को उनके आवास से ले गए और अपराह्न लगभग 3.15 बजे उन्हें लेकर दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।

यह भी पढ़े | Govt of India Blocks 43 Mobile Apps: धारा 69A के तहत भारत में 43 मोबाइल ऐप पर लगा प्रतिबंध.

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी मुंबई और ठाणे में 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सुबह के समय शुरू किए गए अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी ईडी अधिकारियों की मदद करते दिखे।

सरनाइक (56) ठाणे के ओवाला-मजीवाडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पत्र लिखकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के एक मामले को फिर से खोलने की मांग की थी।

गोस्वामी इस समय जमानत पर हैं।

सरनाइक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाए जाने की भी मांग की थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने छापेमारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ की कार्रवाई करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार या इसके नेता किसी के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी