Shafali Verma सभी प्रारूपों में पदार्पण करने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनीं

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरते ही सभी प्रारूपों में पदार्पण करने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनीं. पदार्पण कर रही शेफाली ने कैथरीन ब्रंट की गेंद पर पवेलियन लौटने से पहले 14 गेंद में 15 रन बनाए.

शेफाली वर्मा (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ब्रिस्टल, 27 जून: सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरते ही सभी प्रारूपों में पदार्पण करने वाली सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनीं. पदार्पण कर रही शेफाली ने कैथरीन ब्रंट की गेंद पर पवेलियन लौटने से पहले 14 गेंद में 15 रन बनाए. हरियाणा की शेफाली ने 17 साल 150 दिन की उम्र में सभी प्रारूपों में पदार्पण किया. वह पदार्पण करने वाले सबसे युवा क्रिकेटरों की सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर हैं जिसमें अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान शीर्ष पर हैं.

मुजीब ने 17 साल और 78 दिन की उम्र में खेल के सभी प्रारूपों में पदार्पण कर लिया था. इसके बाद इंग्लैंड की साराह टेलर (17 साल और 86 दिन), आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी (17 साल और 104 दिन) और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (17 साल और 108 दिन) का नंबर आता है.

यह भी पढ़ें- ENG(W) vs IND(W) 1st ODI live streaming: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पदार्पण करते हुए पिछले हफ्ते 96 और 63 रन की पारियां खेली थी. वह महिला टेस्ट में पदार्पण करते हुए दो अर्धशतक जड़ने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बनीं थी.

सितंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद शेफाली ने अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 617 रन बनाए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट