देश की खबरें | शीना बोरा मामला : अदालत ने संजीव खन्ना की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक विशेष अदालत ने शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी संजीव खन्ना को अस्थायी जमानत देने ने मना कर दिया। खन्ना ने आर्थर रोड जेल में कोरोना वायरस के खतरे का हवाला देते हुए राहत का अनुरोध किया था ।

मुंबई, 26 जून एक विशेष अदालत ने शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी संजीव खन्ना को अस्थायी जमानत देने ने मना कर दिया। खन्ना ने आर्थर रोड जेल में कोरोना वायरस के खतरे का हवाला देते हुए राहत का अनुरोध किया था ।

शीना हत्या मामले में संलिप्तता के लिए खन्ना को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह आर्थर रोड जेल में बंद हैं ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों के भीतर 762 नए मामले आए सामने, सूबे में अब तक साढ़े 13 हजार से अधिक हुए ठीक.

आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए बुधवार को सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जे सी जगदले ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर आर्थर रोड जेल में कुछ बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति बेहतर है । ’’

उन्होंने उल्लेख किया कि अधिकारियों के मुताबिक जेल में अब तक 181 बंदी संक्रमित पाए गए जिसमें से 151 मरीज ठीक हो चुके हैं और 30 का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए : 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायाधीश ने कहा कि आर्थर रोड जेल में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई । इससे संकेत मिलता है कि मुंबई के बाकी हिस्से से वहां पर ठीक होने की दर बेहतर है।

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि खन्ना की जांच हुई लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

न्यायाधीश ने खन्ना की याचिका खारिज करते हुए कहा कि जेल में सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं और वहां पर समुचित चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।

शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके ड्राइवर श्यामवर राय और खन्ना ने अप्रैल 2012 में एक कार में शीना की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी । पड़ोस के रायगढ़ जिले के जंगल में शीना के शव को जला दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\