एजेंसी न्यूज

असम के विकास का वादा करने वाले शर्मा अमीर मुख्यमंत्रियों में शुमार होने की राह पर: गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से एक बताए जाने पर बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया. गोगोई ने कहा कि शर्मा ने वादा किया था कि असम विकास के मामले में भारत के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार होगा, लेकिन दूसरी ओर वह पांच सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शुमार होने वाले हैं.

असम के विकास का वादा करने वाले शर्मा अमीर मुख्यमंत्रियों में शुमार होने की राह पर: गौरव गोगोई
Gaurav Gogoi (img: tw)

गुवाहाटी, 2 जनवरी : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से एक बताए जाने पर बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया. गोगोई ने कहा कि शर्मा ने वादा किया था कि असम विकास के मामले में भारत के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार होगा, लेकिन दूसरी ओर वह पांच सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शुमार होने वाले हैं.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सोमवार को सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग जारी की थी. गोगोई ने 'एक्स' पर लिखा, "भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वादा किया था कि असम विकास के मामले में भारत के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार होगा. इसके बजाय वह खुद भारत के शीर्ष पांच सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से एक बनने की राह पर हैं.” यह भी पढ़ें : मुंबई में दुकान से 1.9 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं. एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा के पास लगभग 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वह सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में नौवें स्थान पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).