जरुरी जानकारी | शेयरचैट, मौज ने संगीत लाइसेंस के लिए टी-सीरीज के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट ने बुधवार को कहा कि उसने भारत की सबसे बड़ी संगीत कंपनी टी-सीरीज के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसे अपने संगीत प्लेटफॉर्म पर टी-सीरीज के गानों के इस्तेमाल का लाइसेंस मिलेगा।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट ने बुधवार को कहा कि उसने भारत की सबसे बड़ी संगीत कंपनी टी-सीरीज के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसे अपने संगीत प्लेटफॉर्म पर टी-सीरीज के गानों के इस्तेमाल का लाइसेंस मिलेगा।

बयान में कहा गया कि इस गठजोड़ से शेयरचैट और उसके शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मौज पर उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

शेयरचैट और मौज के 18 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता अब टी-सीरीज के गीतों को सुन सकेंगे और खुद भी टी-सीरीज के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

संगीत लाइसेंस के क्षेत्र में शेयरचैट की यह पहली साझेदारी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

शेयरचैट के निदेशक बर्जेस वाई मालू ने कहा कि टी-सीरीज के साथ साझेदारी से हमारे उपयोगकर्ताओं को शेयरचैट और मौज पर टी-सीरीज के हजारों गीतों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा कि यह गठजोड़ कंपनी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बीच एक नई शुरुआत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\