देश की खबरें | गूगल मैप पर अपनी ‘लोकेशन’ साझा करें क्लब, बार और रेस्तरां: दिल्ली आबकारी विभाग का आदेश

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली आबकारी विभाग ने क्लब, रेस्तरां और होटलों के मालिकों को अपने प्रतिष्ठान की ‘लोकेशन’ गूगल मैप पर साझा करने का निर्देश दिया है जिससे एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा सके।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में एक हजार से अधिक होटल, क्लब और रेस्त्रा बार हैं जिनके पास ग्राहकों को शराब बेचने का लाइसेंस है।

आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिष्ठानों को अपनी ‘लोकेशन’ संबंधी जानकारी अक्षांश और देशांतर के जरिये देनी होगी।

एक अधिकारी ने कहा कि इस निर्णय से किसी क्षेत्र में इस प्रकार के प्रतिष्ठानों की भौगोलिक स्थिति जानने में सहायता मिलेगी।

अधिकारी ने पीटीआई- से कहा कि यह निर्णय आबकारी विभाग में सुधार के तहत लिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)