एजेंसी न्यूज

शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर के रूप में तीन साल का सेवा विस्तार

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया है. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई.

शक्तिकांत दास को आरबीआई गवर्नर के रूप में तीन साल का सेवा विस्तार
गवर्नर शक्तिकांत दास (Photo Credits : Twitter)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया है. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. दास को 11 दिसंबर 2018 को आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था. तब उनका कार्यकाल तीन वर्ष का था.

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सरकार दास को आरबीआई के गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त कर रही है. उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर 2021 के बाद से तीन वर्ष के लिए की जा रही है. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ तीन महिलाओं समेत 13 लोग गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की एक बैठक में यह निर्णय किया गया. तीन वर्ष का दूसरा कार्यकाल मिलने से दास अब दिसंबर 2024 तक आरबीआई के गवर्नर रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).