अमित शाह ने फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि इससे न केवल विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध भी मजबूत हुए हैं.
नयी दिल्ली, छह अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि इससे न केवल विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध भी मजबूत हुए हैं. फ़िज़ी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली कटोनिवेरे ने द्वीपीय देश की राजधानी सुवा में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ पुरस्कार प्रदान किया.
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को मेरी हार्दिक बधाई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान न केवल विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनयिक संबंधों को भी मजबूत करता है, जो मानवता की भलाई के लिए हमारी साझेदारी की पुष्टि करता है.’’ यह भी पढ़ें :Instagram Reels पर भड़के रामगोपाल यादव, कहा- अश्लीलता फैलाई जा रही है
फ़िज़ी की दो दिवसीय यात्रा पर गयीं मुर्मू ने इस सम्मान को भारत और फ़िज़ी के बीच ‘‘दोस्ती के गहरे संबंधों का प्रतिबिंब’’ बताया. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की पहली यात्रा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

