देश की खबरें | भाजपा विधायक के भाई के बारात घर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली, (उप्र), 29 जुलाई उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र से भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह के भाई के बारात घर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे डोरा मोड़ पर वेद एवेन्यू बैंक्वेट हॉल पर मंगलवार शाम पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की आठ और दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पकड़ा गया । उन्होंने बताया कि चार लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, गर्भ निरोधक और उत्तेजक दवाएं मिली। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि यह बारात घर बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के भाई चमन लाल गंगवार का है।

यह भी पढ़े | New Education Policy: नई शिक्षा नीति पर बोले पीएम मोदी, एक लंबे समय से था इस सुधार का इंतजार, लाखों लोगों का जीवन बदलेगा.

इस बीच, विधायक गंगवार ने बताया कि उनके भाई चमन लाल गंगवार सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने वह बारात घर किराए पर दिया था और इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में बारात घर के प्रबन्धक, कॉल गर्ल समेत 15 लोगों को बुधवार को जेल भेज दिया गया जबकि एक फरार युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

अधिकारी ने बताया कि विवेचना जारी है अगर विधायक के भाई चमन लाल की इस मामले में संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी नामजद कर आरोपी बनाया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें इस रैकेट की बाबत कोई जानकारी नहीं थी।

वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस बारात घर में विभिन्न मांगलिक तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ कॉल गर्ल ग्राहकों के लिए भी कमरे बुक किए जाते हैं और इसमें देह व्यापार करने वाली लड़कियों को रहने के लिए स्थाई रूप से कमरे दिए गए थे, जिनका किराया उनके ग्राहकों से वसूला जाता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई दिल्ली निवासी लड़की इससे पहले भी बरेली की फन सिटी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी है। कोलकाता, चंडीगढ़ ,दिल्ली और पश्चिम बंगाल की लड़कियों से उसके संपर्क हैं। वह ग्राहकों को लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप पर भेज कर सौदा तय करती थी। उसने पुलिस को जो मोबाइल फोन सौंपा है उसमें बरेली शहर के कई ग्राहकों के नाम हैं।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि यह सेक्स रैकेट के अलावा अंतरराज्यीय मानव तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है। लड़कियों को लाने वाले दलाल की तलाश की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\