देश की खबरें | कई दुगापूजा समितियां पंडाल के पास बड़े स्क्रीन लगाने की योजना बना रही हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉलेज स्क्वायर दुर्गापूजा समिति सहित महानगर के कुछ बड़े पूजा आयोजकों ने कहा है कि वे पंडाल से कुछ दूर बड़ी स्क्रीन लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि बुधवार को उच्च न्यायालय के संशोधित आदेशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को देवी का दर्शन हो सके ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 21 अक्टूबर कॉलेज स्क्वायर दुर्गापूजा समिति सहित महानगर के कुछ बड़े पूजा आयोजकों ने कहा है कि वे पंडाल से कुछ दूर बड़ी स्क्रीन लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि बुधवार को उच्च न्यायालय के संशोधित आदेशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को देवी का दर्शन हो सके ।

बहरहाल, अन्य समितियां इसी मुताबिक अपनी व्यवस्था कर चुकी हैं और पंडाल के अंदर आयोजन समिति के 60 सदस्यों को जाने की अनुमति देने के निर्णय का स्वागत किया। समितियों ने कहा कि वे पुष्पांजलि और संधि पूजा में अदालत के निर्देशों का पालन करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव करेंगी।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक Mahesh Negi के खिलाफ यौन शोषण का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारियों से मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट.

कॉलेज स्क्वायर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी बिकास मजूमदार ने कहा, ‘‘कोलकाता पुलिस के निर्देश के मुताबिक हमने पूरे कॉलेज स्क्वायर मैदान को बंद कर दिया है और मंगलवार को चतुर्थी के दिन से ही पानी में प्रकाश की व्यवस्था बंद कर दी है। अंदर में पूजा समिति के केवल 60 सदस्यों को अनुमति दी जाएगी और एक समय में 45 सदस्य जा सकेंगे। हम दुखी हैं लेकिन कोई दूसरा रास्ता नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम घर में रहने वाले लोगों के लिए डिजिटल दर्शन की व्यवस्था कर चुके हैं, जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है या जो पूजा के दिनों में बाहर निकलकर दर्शन करना चाहते हैं उनके लिए हमने बड़ा स्क्रीन लगाया है।’’

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

कोलकाता नगर निगम के प्रशासकों के बोर्ड के सदस्य और लोकप्रिय त्रिधारा सम्मिलानी के पदाधिकारी देबाशीष कुमार ने कहा, ‘‘हम लोगों को अपने पंडाल के पास घूमने और देवी के दर्शन करने की अनुमति नहीं दे सकते। मुख्य प्रवेश द्वार के पास प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा रहेगा। रासबिहारी एवेन्यू के पास पंडाल के नजदीक हम बड़े स्क्रीन लगाएंगे।’’

सुरूचि संघ पूजा के पदाधिकारी स्वरूप बिस्वास ने कहा, ‘‘हमें उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना होगा। हमने श्रद्धालुओं की भावनाओं, कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखने का रास्ता तलाशना होगा।’’

दुर्गोत्सव मंच के महासचिव शाश्वत बसु ने कहा, ‘‘हम निराश हैं। छोटी गलियों की पूजा समितियों में दर्शक नहीं होंगे क्योंकि दर्शकों के लिए पंडाल से दस मीटर या पांच मीटर की दूरी बनाए रखना मुमकिन नहीं होगा।’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को सामुदायिक दुर्गा पूजा पर अपने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रवेश निषिद्ध वाले क्षेत्रों में ड्रम बजाने वालों को इजाजत प्रदान की। साथ ही बड़े पूजा स्थलों पर लोगों की संख्या 25 से बढ़ाकर 60 करने की अनुमति दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\