देश की खबरें | मुंबई में सात मंजिला इमारत में आग लगी, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में सात मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई।
मुंबई, 21 अगस्त दक्षिण मुंबई में सात मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के इस इमारत में फंसे होने की आशंका है।
मस्जिद बंदर उपनगर ट्रेन स्टेशन के समीप स्थित सात मंजिला यह इमारत वाणिज्यिक सह रिहायशी इमारत है।
अधिकारी ने बताया कि इमारत में दोपहर करीब दो बजे आग लगी।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गये है और फंसे हुए लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

