विदेश की खबरें | ब्राजील में आठ जनवरी को हुए दंगों के मामले में सात वरिष्ठ सैन्य पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अभियोजकों का कहना है कि अधिकारियों के मोबाइल फोन में मिले संदेशों से इस बात का पता चलता है कि ब्रासीलिया की सैन्य पुलिस को पता था कि हमलावरों की मंशा क्या है।

अभियोजकों का कहना है कि अधिकारियों ने हमलों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की बल्कि उन्होंने राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को हटाने और पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को फिर से सत्ता में लाने के दंगाइयों के प्रयासों में उनकी मदद की।

फिलहाल अधिकारियों पर कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में ब्रासीलिया की सैन्य पुलिस के जनरल कमांडर क्लेप्टर रोजा गोंकाल्वेस भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

अभियोजकों ने कहा कि सैन्य अधिकारियों को मालूम था कि प्रदर्शनकारियों का इरादा राजधानी पर हमला करने और देश की इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली की वैधता के बारे में गलत जानकारी फैलाने का था।

आठ जनवरी को दंगाइयों ने सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति भवन तथा अन्य सरकारी भवन पर हमला किया था। दगांइयों के हमले से पहले राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने तीनों भवनों की सुरक्षा बढ़ाने की लगातार सिफारिश की थी।

दंगों के बाद बड़ी संख्या में हमलावरों तथा कुछ पूर्व सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)