ब्रिटेन की राजधानी में पिछले कुछ हफ्तों में गैरकानूनी रूप से लोगों के एकत्रित होने वाले कार्यक्रम के हिंसा में बदल जाने की यह ताजा घटना है।
पुलिस ने बताया कि व्हाइट सिटी में लोगों के एकत्रित होने की शिकायतें मिलने के कुछ घंटों बाद शनिवार देर रात एक बजकर 15 मिनट तक लोगों को तितर-बितर कर दिया गया।
यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर उन पर ईंटें तथा अन्य वस्तुएं फेंकी गई। इसके बाद विशेष प्रशिक्षित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
सहायक उपायुक्त लॉरेंस टेलर ने बताया कि झड़पों में सात अधिकारियों को चोटें आयी हैं। हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.
उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारी बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने, शोर-शराबा, असामाजिक व्यवहार और हिंसा की निवासियों की शिकायतों पर वहां पहुंचे थे। लोग गैरकानूनी रूप से एकत्रित हुए थे और इससे जन स्वास्थ्य को भी खतरा था।’’
पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन जिले में गत सप्ताह एक स्ट्रीट पार्टी के हिंसा में बदल जाने के बाद 22 पुलिस अधिकारी मान्य कार्यक्रम में भी झड़पें हुई थी।
इंग्लैंड में कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों के कारण छह से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर मनाही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY