एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक यानी 2,03,063.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 26 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक यानी 2,03,063.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,48,880.91 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,562.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह इस तरह की खबरें आई हैं कि अमेजन रिलायंस की खुदरा इकाई में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना चाहती है। इन खबरों से रिलायंस के शेयरों में जोरदार उछाल आया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,135.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,47,291.59 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,788.4 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,252.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह इन्फोसिस की बाजार हैसियत 7,935.1 करोड़ रुपये बढ़कर 3,92,962.68 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का मूल्यांकन 7,006.57 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,475.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,062.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,19,332.15 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 4,254.43 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,67,118.80 करोड़़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 29,040.44 करोड़ रुपये घटकर 5,19,191.82 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 16,623.07 करोड़ रुपये घटकर 8,09,408.14 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,118.95 करोड़ रुपये घटकर 3,05,402.10 करोड़ रुपये पर आ गया।

सप्ताह के दौरान शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.76 अंक या 2.99 प्रतिशत के लाभ में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).