गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए संदिग्ध मामले आए सामने

गोवा में बुधवार को तत्काल परीक्षण में सात लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लेकिन प्रयोगशाला के नतीजों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में आने के साथ ही परिवार के सदस्यों को तत्काल पृथक-वास में रखा गया था और गोवा में ठहरने के दौरान ये सभी किसी अन्य के संपर्क में नहीं आए.

कोरोना वायरस से जंग (Photo Credits: PTI)

पणजी: गोवा में बुधवार को तत्काल परीक्षण में सात लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए गए लेकिन प्रयोगशाला के नतीजों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे (Vishwajit Rane) ने यह जानकारी दी. गत एक मई से गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं होने के चलते केंद्र सरकार ने राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया था.

मंत्री ने ट्वीट किया, "पोंडा उप जिला अस्पताल में 'ट्रूनैट' के जरिए किए गए परीक्षण में सात लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. पुष्टि के लिए इन परीक्षणों को गोवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजा गया है और नतीजों का इंतजार है." देर रात जारी एक बयान में मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि सभी सात मामले 'आयातित' (बाहर से आए हुए) हैं और जांच के पुष्ट नतीजों का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए : सत्येंद्र जैन

उन्होंने कहा कि इनमें से छह लोग एक ही परिवार से हैं और गोवा से ताल्लुक रखते हैं लेकिन ये सभी मुंबई से यहां की यात्रा पर आए हैं. सावंत ने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया, जहां तत्काल परीक्षण के दौरान ये संक्रमित पाए गए और इनके नमूनों को आगे जांच के लिए भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि राज्य में आने के साथ ही परिवार के सदस्यों को तत्काल पृथक-वास में रखा गया था और गोवा में ठहरने के दौरान ये सभी किसी अन्य के संपर्क में नहीं आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सातवां व्यक्ति ट्रक चालक है, जोकि गुजरात से मंगलवार को गोवा पहुंचा था. उन्होंने कहा कि चालक के संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक-वास में भेजा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड