देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 163 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 163 हो गई।
कोहिमा, 13 जून नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 163 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि सभी नए मरीज देश के अन्य हिस्सों से हाल में राज्य लौटे थे और उन्हें पृथक-वास में रखा गया था।
यह भी पढ़े | कोलकाता में कोरोना वायरस से पॉजिटिव हवलदार की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने ट्वीट किया, ‘‘216 नमूनों की जांच की गयी थी जिनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई।’’
राज्य में संक्रमण के कुल 163 मामले हैं जिनमें 114 मरीजों का इलाज चल रहा है और 49 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 30.06 फीसदी है।
सर्वाधिक 121 मामले दीमापुर जिले में सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

