मिजोरम में COVID-19 के 7 और नए मामले आए सामनें, संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 974

मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सात और मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नए मामलों में से चार आइजोल जिले में और तीन लुंगलेई में सामने आए हैं.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

आइजोल, 27 अगस्त: मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 (Covid-19) के सात और मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नए मामलों में से चार आइजोल जिले में और तीन लुंगलेई में सामने आए हैं.

अधिकारी ने कहा, "नए मरीज बिना लक्षण वाले हैं. उनमें से पांच ने दूसरी जगहों की यात्रा की थी और दो संपर्क ट्रेसिंग के दौरान कराई गई जांच में संक्रमित पाए गए." मिजोरम में वर्तमान में 501 उपचाराधीन रोगी हैं, जबकि 473 लोग बीमारी से उबर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश ने यात्रियों के लिए बदले क्वारंटीन के नियम, भारतीय यात्रियों को भी COVID-19 प्रोटोकॉल में दी छूट

राज्य सरकार ने कहा है कि वह महामारी से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मचारियों, स्थानीय स्वयंसेवकों और कार्य बलों के सदस्यों के संक्रमित पाए जाने पर, उनके सभी चिकित्सा खर्चों का वहन करेगी. राज्य में अब तक कोविड-19 की कुल 36,240 जांच हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड