देश की खबरें | महाराष्ट्र में कबाड़ के सात गोदाम जलकर खाक हुए, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ के सात गोदाम जलकर खाक हो गए। महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 21 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ के सात गोदाम जलकर खाक हो गए। महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मुंब्रा के शिल फाटा इलाके में सुबह करीब सात बजे यह आग लगी और वहां स्थित सात गोदाम पूरी तरह जल गए।
उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां, पानी का एक विशाल टैंकर तथा पानी के अन्य टैंकरों को मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे बाद आगू पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला, तंज कसते हुए कोरोना काल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां.
उन्होंने बताया कि गोदामों में प्लास्टिक के कुछ सामान और अन्य वस्तुएं रखी हुई थी।
कदम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

