मुंबई, 13 नवंबर देश का सेवा निर्यात इस साल सितंबर में 1.4 प्रतिशत घटकर 17.29 अरब डॉलर रहा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार सेवा निर्यात (प्राप्ति) पिछले साल सितंबर में 17.54 अरब डॉलर था।
यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.
आरबीआई के सेवा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर जारी आंकड़े के अनुसार सेवा आयात (या भुगतान) भी 8.7 प्रतिशत घटकर 10.14 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले उसी महीने में यह 11.10 अरब डॉलर था।
संचयी रूप से सेवा निर्यात इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान 100.97 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 58.98 अरब डॉलर रहा था।
आरबीआई सेवा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मासिक आंकड़ा करीब 45 दिन के अंतराल पर जारी करता है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि सेवा क्षेत्र में व्यापार का आंकड़ा अस्थायी है और तिमाही आधार पर भुगतान संतुलन का आंकड़ा आने पर इसमें संशोधन किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY