एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 80 अंक मजबूत

वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच धातु एवं रियल्टी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई.

Sensex Update: सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 80 अंक मजबूत
Sensex

मुंबई, 27 अक्टूबर : वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच धातु एवं रियल्टी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 415.98 अंक यानी 0.69 प्रतिशत तक उछल गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 17,736.95 अंक पर बंद हुआ.

शेयर बाजारों में बुधवार को ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर कारोबार बंद रहा था. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, एक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीज लैब और एनटीपीसी ने प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की. वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट गिरावट पर रहे. यह भी पढ़ें : रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 82.47 प्रति डॉलर पर

यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिली-जुली स्थिति में कारोबार कर रहे थे. अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट 0.13 प्रतिशत बढ़त के साथ 95.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 247.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).