एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 288.8 अंकों की गिरावट देखी गई.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 3 अक्टूबर : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 288.8 अंकों की गिरावट देखी गई. इस तरह सेंसेक्स कारोबारी दिवस की शुरुआत में ही 57,138.12 अंक पर खिसक गया. इसी तरह एनएसई के मानक सूचकांक निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार के दौरान 79.4 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 17,014.95 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहीं. दूसरी तरफ एनटीपीसी, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त पर दर्ज किए गए. एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के सूचकांकों में गिरावट देखी गई जबकि टोक्यो के बाजार में बढ़त दर्ज की गई. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में रुपया 38 पैसे गिरकर 81.78 प्रति डॉलर पर फिसला

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.62 प्रतिशत बढ़कर 87.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजार से निकासी शुरू कर दी है. शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,565.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).