जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों के सुस्त रुख के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख तथा देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
मुंबई, सात अगस्त वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख तथा देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 37,787.38 अंक के निचले स्तर पर जाने के बाद अंत में 15.12 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 38,040.57 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.90 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,214.05 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक तथा मारुति के शेयर भी लाभ में रहे।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
वहीं दूसरी ओर टाइटन, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सनफार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट आई।
कारोबारियों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिका में सूचीबद्ध चीन की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन खबरों से वैश्विक बाजारों का रुख कमजोर हुआ। इससे स्थानीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा।
इसके अलावा कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों में बेचैनी है। देश में पहली बार 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,000 से अधिक मामले आए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।
दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1.9 करोड़ से अधिक हो गया है।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे थे।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 44.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.93 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

