Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,000 के पार
वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रूख के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 498.77 अंक बढ़कर 54,249.74 पर पहुंच गया.
मुंबई, 7 जुलाई : वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रूख के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 498.77 अंक बढ़कर 54,249.74 पर पहुंच गया. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 149.7 अंक चढ़कर 16,139.50 पर था. सेंसेक्स में टाइटन, पॉवर ग्रिड, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.
दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, मारुति सुजुकी इंडिया और भारती एयरटेल में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए. यह भी पढ़ें : मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए गर्व की बात होगी : शिंदे
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 616.62 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर 53,750.97 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.95 अंक यानी 1.13 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,989.80 अंक पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 330.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

