एजेंसी न्यूज

Sensex Update: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया.

Sensex Update: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल
Bombay Stock Exchange | PTI

मुंबई, 21 मार्च : अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 595.02 अंक उछलकर 72,696.71 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 181.85 अंक चढ़कर 22,020.95 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर बढ़त में रहे. वहीं मारुति सुजुकी और नेस्ले के शेयर घाटे में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे वहीं चीन का बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: विदेशी कोषों की बिकवाली के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 86.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक की बढ़त के साथ 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक चढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).