Sensex Update: उतार-चढ़ाव भरे में कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट रही. शुरुआती मजबूती गंवाने के बाद बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आठ अंक टूटकर बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 8.03 अंक यानी 0.02 प्रतिशत फिसलकर के 53,018.94 अंक पर बंद हुआ.
मुंबई, 30 जून : वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट रही. शुरुआती मजबूती गंवाने के बाद बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आठ अंक टूटकर बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 8.03 अंक यानी 0.02 प्रतिशत फिसलकर के 53,018.94 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 350.57 अंक तक चढ़ गया था. वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.85 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के गिरावट लेकर 15,780.25 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे.
वहीं, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ के साथ बंद हुए. एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त रही. यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा. अमेरिका के शेयर बाजार बुधवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए. जियोजीत फाइनेंशल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंकाओं के बीच एशियाई और यूरोपीय बाजारों ने फिर से बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष किया. यह भी पढ़ें : विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए बिजली, स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति का समर्थन किया
इससे अमेरिकी डॉलर में तेजी आई. निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में डॉलर की मांग से इसमें तेजी आई.’’ उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी बाजारों में बिकवाली की गति कम होने से भी अस्थिर घरेलू बाजार को समर्थन मिला. इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 116.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने बुधवार को 851.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

