एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 11,200 से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया और खासतौर से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 11,200 से नीचे आया

मुंबई, 22 सितंबर वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया और खासतौर से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 11,153.45 पर था।

यह भी पढ़े | UAN-Aadhaar Link: UMANG App की मदद से EPF खाते को आधार से करें लिंक, घर बैठे कर पाएंगे कई काम.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई। उसके अलावा बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

यह भी पढ़े | Stand-Up India Scheme: कोरोना संकट में स्टैंड-अप इंडिया स्कीम की मदद से शुरू करें खुद का बिजनेस, जानिए कैसे?.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 811.68 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,034.14 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 254.40 अंक या 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,250.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 539.81 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

कारोबारियों ने बताया कि कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों में अनियमित वित्तीय व्यवहारों के बारे में खबर आने और यूरोप के कई हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर उठने की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत बढ़कर 41.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).